Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजौनपुर में पीआरडी जवानों ने देखा मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम का सजीव...

जौनपुर में पीआरडी जवानों ने देखा मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण

जौनपुर। गोरखपुर के योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों के सम्मेलन एवं विकास कार्यों के शुभारंभ कार्यक्रम का मंगलवार को जौनपुर कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और पीआरडी जवानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को देखा।

कार्यक्रम में पीआरडी जवानों के योगदान और दायित्वों पर चर्चा की गई। साथ ही जवानों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित ग्राम एटर पश्चिम में करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बहुमंजिला पीआरडी बैरक का शिलान्यास किया गया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना का भी शुभारंभ किया गया। जौनपुर कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 10 पीआरडी जवानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विधायक मड़ियाहू डॉ. आरके पटेल, एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’, जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. और मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

वक्ताओं ने पीआरडी जवानों की कानून-व्यवस्था, यातायात, आपदा प्रबंधन और महत्वपूर्ण आयोजनों में भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम के दौरान पीआरडी जवानों में उत्साह का माहौल रहा।