Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजौनपुर सड़क हादसा: पिकअप ने दो सगे भाइयों को कुचला, मौके पर...

जौनपुर सड़क हादसा: पिकअप ने दो सगे भाइयों को कुचला, मौके पर मौत, कई घायल

जौनपुर। चंदवक-औड़िहार मार्ग पर बगेरवा नारेपर गांव के पास बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक मासूम समेत कई लोग घायल हो गए।

मृतकों की पहचान दीपक विश्वकर्मा (32) और उनके छोटे भाई आकाश विश्वकर्मा (20) के रूप में हुई है। दोनों बाइक से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर में जा घुसा। हादसे के समय घर के बाहर सो रहे दीपक का पांच वर्षीय बेटा शिवांश, चचेरा भाई अखिलेश यादव और राहुल भी इसकी चपेट में आ गए।

घटना में शिवांश और अखिलेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। राहुल को मामूली चोटें आई हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच जारी है।


ग्रामीणों में आक्रोश, सुरक्षा की मांग

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर, सख्त निगरानी और अन्य सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है।


गांव में शोक की लहर

इस हृदयविदारक हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।