Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeउत्तर प्रदेशजिम ट्रेनर ने महिला की हत्या कर डीएम आवास परिसर में दफनाया

जिम ट्रेनर ने महिला की हत्या कर डीएम आवास परिसर में दफनाया

कानपुर। एक जिम ट्रेनर ने महिला की हत्या कर उसके शव को डीएम परिसर में ही दफना दिया। मामले में महिला के पति ने चार महीने पुलिस में किडनैपिंग का केस दर्ज कराया था, लेकिन जब आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा और उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। महिला के कंकाल को डीएम परिसर से निकालकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

कानपुर में जिम ट्रेनर द्वारा किये गये खौफनाक वारदात ने लोगों का दिल दहला दिया है। महिला की हत्या कर उसके शव को कानपुर के जिला मजिस्ट्रेट के आवास परिसर में ही दफना दिया। इस मामले का खुलासा करीब चार महीने बाद हुआ, जब पुलिस ने अपराधी को पकड़कर उससे सख्ती से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच संबंध था और विवाद के बाद आरोपी ने गुस्से में आकर इस वारदात को अंजाम दिया। महिला बीते जून महीने में ग्रीन पार्क स्टेडियम में जिम गई थी और फिर वो वापस ही नहीं लौटी। महिला की पहचान 32वर्षीय एकता गुप्ता के रूप में हुई है। महिला के पति राहुल गुप्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि विमल सोनी नाम के जिम ट्रेनर ने उनकी पत्नी का अपहरण कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन पुलिस को कोई सुराख नहीं मिला।

महिला के साथ जिम ट्रेनर भी हो गया था गायब

जब से महिला लापता थी, तबसे ही जिम ट्रेनर भी गायब चल रहा था। हालांकि पुलिस अपनी जांच लगातार करती रही और आरोपी को पकड़कर जब सख्ती से उससे पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। बताया कि उसने महिल की हत्या कर उसके शव को डीएम परिसर में दफना दिया है। अपराधी से यह बात सुनकर पुलिस भी हक्की-बक्की रह गई कि आखिर इतनी सिक्योरिटी के बावजूद उसने महिला को जिला मजिस्ट्रेट आवास परिसर में कैसे दफना दिया।

जिम ट्रेनर को डीएम आवास परिसर के बारे में सब था पता

मृतक महिला के पति ने बताया कि हमें उम्मीद थी कि वो चार महीने से लापता है, लेकिन कहीं न कहीं तो होगी ही। जब पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। चार महीने तक बॉडी ही नहीं मिली, लेकिन जब जिम ट्रेनर पकड़ा गया तो पता चला कि उसकी हत्या कर दी। उन्होंने अपराधी को मौत की सजा दिए जाने की मांग की। जिम ट्रेनर के बारे में बताते हुए कहा कि उसे डीएम आवास परिसर के बारे में पूरी जानकारी थी. वो यहां की सभी गतिविधियों को जानता था। पांच फीट का गड्ढा एक दिन में तो नहीं खोदा जा सकता है।