Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : चोरों ने पार किया शादी के लिए रखी...

Jaunpur Dhara News : चोरों ने पार किया शादी के लिए रखी एक लाख की नगदी व अंगूठी

  • ऑटो मोबाइल की दुकान के पीछे की खिड़की तोड़कर चोरों ने घटना को दिया अंजाम

जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के गौसपुर तिघरा बाजार स्थित राज ऑटोमोबाइल्स के दुकान से चोरों ने बीती रात खिड़की तोड़ उसमे शादी के लिए रखा एक लाख रुपये नगद तथा एक सोने की अंगूठी पार कर दिया। दुकान स्वामी ने चोरी की घटना की लिखित तहरीर स्थानीय पुलिस को देकर कार्यवाही की मांग की है। खेतासराय के एतमातपुर गाँव निवासी राजबहादुर गौतम की गौसपुर तिघरा में मोटर गैराज की दुकान है। हर रोज की भांति शुक्रवार की शाम वह दुकान बढ़ाकर घर चला गया था। शनिवार की सुबह जब उसने दुकान खोला तो सारे समान बिखरे पड़े थे और पीछे लगी खिड़की टूटी थी। यह दृश्य देख वह सन्न रह गया। राज बहादुर ने बताया कि घर मे विवाह के लिए कपड़े में लपेटकर एक लाख रुपये नगद तथा एक सोने की अँगूठी रखी थी, जिसे चोर उठा ले गए।सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल किया।