Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
HomeदेशBihar chunav : प्रशांत किशोर ने बिहार में बदले दो उम्मीदवार

Bihar chunav : प्रशांत किशोर ने बिहार में बदले दो उम्मीदवार

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बिहार की बेलागंज और तरारी सीट पर अपने प्रत्याशी बदल दिए हैं। जहां बेलागंज में प्रोफेसर खिलाफत हुसैन की जगह एक बार फिर मो.अमजद को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं तरारी सीट पर एसके सिंह की जगह किरण सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

बिहार की चुनावी राजनीति में एंट्री कर रहे प्रशांत किशोर उपचुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने में ही उलझते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी पार्टी ने एक बार फिर दो विधानसभ्ाा सीटों पर अपने प्रत्याशी बदले हैं। गया की बेलागंज सीट पर जन सुराज के जिस उम्मीदवार ने पैसों की कमी का हवाला देते हुए अपना नाम वापस ले लिया था, उसके बाद दूसरे उम्मीदवार का ऐलान कर दिया गया था। अब एक बार फिर प्रशांत किशोर ने पुराने उम्मीदवार को ही टिकट दिया है। इसके अलावा भोजपुर जिले की तरारी सीट पर भी प्रत्याशी बदला गया है। गया जिले की बेलागंज सीट पर प्रशांत किशोर ने मोहम्मद अमजद को टिकट दिया था, लेकिन उन्होंने फंड की कमी का हवाला देते हुए अपना नाम वापस ले लिया और अपनी जगह प्रो.खिलाफत हुसैन का नाम आगे बढ़ाया। लेकिन प्रशांत किशोर ने एक बार फिर अपना प्रत्याशी बदलते हुए अमजद को ही आधिकारिक प्रत्याशी घोषित कर दिया। आरा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि हमने बाद में मो.अमजद को समझाया है और अब वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। भोजपुर की तरारी सीट से ने लेफ्टिनेंट जनरल श्रीकृष्ण सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया था, लेकिन उनका नाम बिहार की वोटर लिस्ट में ही नहीं, जिसकी वजह से वो बिहार में चुनाव ही नहीं लड़ सकते। इसको देखते हुए अब जन सुराज की ओर से किरण सिंह को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।

बिहार की चार सीटों पर होना है उपचुनाव

बिहार की जिन सीटों पर उपचुनाव होने हैं, भोजपुर की तरारी सीट के अलावा कैमूर जिले की रामगढ़ सीट, गया की बेलागंज और इमामगंज सीटें शामिल हैं। इन चारों सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी और इनके नतीजे महाराष्ट्र-झारखंड चुनाव के नतीजों के साथ ही घोषित किए जाएंगे।