बुधवार को खुद के लिये मांगी वोट, भरा पर्चा केरल की वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पहली बार चुनावी मैदान अपना पर्चा दाखिल कर दिया है। पर्चा दाखिल करने से पहले उन्होंने एक रोड शो किया। जिसमें कहा कि वो पिछले 35 साल से चुनाव प्रचार कर रही हैं। लेकिन पहली बार अपने लिए वोट मांग रही हैं। वहीं राहुल गांधी ने बहन के लिए प्रचार करते हुए कि कहा वायनाड के औपचारिक और अनौपचारिक दो सांसद हैं। ये सीट राहुल गांधी के पास थी, उन्होंने वायनाड और रायबरेली दो लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ा था। वायनाड से राहुल के इस्तीफा देने के बाद अब पार्टी ने उनकी बहन प्रियंका गांधी के चुनावी डेब्यू के लिए वायनाड सीट को चुना है। वायनाड सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग और मतगणना 23 नवंबर को होगा। इस दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई कांग्रेसी नेताओं की वायनाड में मौजूदगी देखी गई।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
पहली बार चुनावी मैदान में जोर आजमाइश कर रहीं प्रियंका


