Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी आजीवन मुफ्त बस...

60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी आजीवन मुफ्त बस यात्रा

रक्षाबंधन पर 27 से 29 अगस्त तक महिलाओं को सहयात्री सहित नि:शुल्क यात्रा की सुविधा

जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा शुरू की है। ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ के तहत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की पात्र महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में आजीवन नि:शुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा।

योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को आधार कार्ड अथवा निर्वाचन कार्ड प्रस्तुत करना होगा।

मुख्यमंत्री ने योजना का किया शुभारंभ

योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया। इसके साथ ही रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को सहयात्री सहित नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की गई।

जौनपुर कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और महिलाओं ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना।

27 से 29 अगस्त तक महिलाओं की मुफ्त यात्रा

जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए बस सेवाएं 27 अगस्त की सुबह छह बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक नि:शुल्क रहेंगी।

इस अवधि में महिलाओं को सहयात्री सहित मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

बुजुर्ग महिलाओं को आजीवन मिलेगी सुविधा

जिलाधिकारी ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के तहत उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में यात्रा के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

यह सुविधा पात्र महिलाओं को आजीवन उपलब्ध रहेगी।

धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक आने-जाने में होगी सहूलियत

कार्यक्रम में महिलाओं ने नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा को उपयोगी बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। उनका कहना था कि विशेष रूप से बुजुर्ग महिलाओं को धार्मिक, पारिवारिक और पर्यटन स्थलों तक आने-जाने में इस सुविधा से सहूलियत मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को वस्त्र और मिष्ठान भी वितरित किया गया।

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, भाजपा महिला मोर्चा मछलीशहर की जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मीना पटेल, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, एआरएम रोडवेज स्नेहलता समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रीती श्रीवास्तव ने किया।