Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबदलापुर में तालाब में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत

बदलापुर में तालाब में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत

नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबा युवक, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बदलापुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के देवापट्टी ग्राम पंचायत के राजस्व गांव देवापुर निवासी पूर्व प्रधान लाल बहादुर यादव के 24 वर्षीय पुत्र राजन यादव की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबा

बताया गया कि बुधवार दोपहर राजन यादव देनुआ गांव स्थित तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान वह तालाब के गहरे पानी में डूब गए।

घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने उन्हें तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

मौके पर नायब तहसीलदार अभिषेक सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल उदय भान और घनश्यामपुर चौकी प्रभारी अक्षय कुमार यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।