Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeदेश14 दिनों के लिए प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में कुंतल घोष

14 दिनों के लिए प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में कुंतल घोष

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में तृणमूल कांग्रेस की युवा शाखा के नेता कुंतल घोष को 14 दिनों के लिए प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया गया है. वह तीन फरवरी तक ईडी की हिरासत में रहेंगे. ईडी ने कुंतल घोष को शनिवार को घोटाला मामले में गिरफ्तार किया. घोष को कोलकाता के न्यू टाउन स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया.  बिधान नगर अस्पतास में उनका मेडीकल टेस्ट कराया गया.

बता दें कि कुंतल घोष को टीएमसी के युवा नेता शांतनु बनर्जी का करीबी माना जाता है. दोनों हुगली से तृणमूल कांग्रेस की युवा शाखा के सदस्य हैं. ईडी ने कथित घोटाले के सिलसिले में शुक्रवार (20 जनवरी) को दोनों (कुंतल घोष और शांतनु बनर्जी) के आवास पर छापा मारा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी के अधिकारियों ने कोलकाता में कुंतल घोष के चिनार पार्क स्थित अपार्टमेंट में रातभर तलाशी ली थी और शनिवार सुबह पहले उन्हें हिरासत में लिया फिर गिरफ्तार कर लिया. 

क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक, 2014 से 2021 के बीच कथित घोटाले को अंजाम दिया गया था. कथित तौर पर सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ती के लिए टीएमसी नेताओं ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि जुटाई थी. सूत्रों के मुताबिक, कुंतल घोष और शांतनु बनर्जी पर मामले में बिचौलिये के रूप में काम करने का आरोप है. 

पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी कर रहे हैं घोटाले की जांच का सामना

पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी पहले से पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (WBSSC) भर्ती घोटाले की जांच का सामना कर रहे हैं. पिछले साल ईडी ने कोलकाता की पीएमएलए विशेष अदालत के समक्ष कथित पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी समेत आठ आरोपियों के खिलाफ अभियोजन शिकायत दर्ज की थी.