Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

सपा ने गांधी-शास्त्री जयंती पर आयोजित की गोष्ठी

जौनपुर में समाजवादी पार्टी की जिला इकाई ने गांधी और शास्त्री जयंती पर गोष्ठी आयोजित की। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने दोनों महापुरुषों के विचारों को सार्वजनिक जीवन में अपनाने पर जोर दिया।
Homeउत्तर प्रदेशलड़की ने दारोगा पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप

लड़की ने दारोगा पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तैनात दारोगा पर लड़की के शारीरिक शोषण का आरोप लगा है. पीड़िता का कहना है कि दारोगा ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया और जान से मारने की धमकी भी दी है. शिकायत सामने आने के बाद एडिशनल कमिश्नर संतोष सिंह ने डीसीपी काशी जोन को मामले में जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं. एडिशनल कमिश्नर का कहना है कि मामले में दारोगा दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. 

दरअसल, मामला वाराणसी के लक्सा थाना क्षेत्र है. दारोगा प्रकाश सिंह की तैनाती सिगरा थाना क्षेत्र के नगर निगम चौकी इंचार्ज के पद पर है. पुलिस के ऑनलाइन पोर्टल आइजीआरएस पोर्टल पर एक लड़की ने दारोगा प्रकाश सिंह के खिलाफ दर्ज कराई अपनी शिकायत में कहा है कि दारोगा ने उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया है. युवती का कहना है कि दारोगा ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है. मामला सामने आने के बाद एडिशनल कमिश्नर संतोष सिंह ने डीसीपी काशी जोन को दारोगा के खिलाफ की गई शिकायत की जांच करने के आदेश जारी किए हैं. उनका कहना है कि जांच में दारोगा को दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.