Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeउत्तर प्रदेशभैंस बांधने गए 14 साल के सुभाष का गांव से 1 किमी...

भैंस बांधने गए 14 साल के सुभाष का गांव से 1 किमी दूर मिला शव

अयोध्या. उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 14 वर्षीय किशोर की हत्या कर शव को जंगल फेंक दिया गया. शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज करा दिया है. जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हई है.

दरअसल, पूरा मामला अयोध्या जिले के थाना बाबा बाजार के बनमऊ गांव का है. जहां 26 दिसंबर को सुभाष नाम के शख्स की हत्या कर शव गांव से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर जंगल में फेंकने की वारदात हुई है. मृतक सुभाष के पिता का कहना है कि, खेत में हम लोग गन्ना लोड कर रहे थे और सुभाष घर भैंस बांधने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं आया. दोपहर के समय जब खेत से घर पहुंची सुभाष की मां ने देखा कि सुभाष अब तक घर नहीं आया है. जिसके बाद उसकी तलाश शुरू कर दी गई. लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. वहीं जंगल में बकरी चराने गई एक बच्ची ने बताया कि, जंगल में एक शव पड़ा हुआ है. लोगों ने जब जाकर देखा तो सुभाष का शव था. जिसके सिर पर गहरे चोट के निशान थे.

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि हत्या की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि, सुभाष की हत्या कर किसी ने शव को बनमऊ जंगल में फेंक दिया है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही दो लोगों को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर का कहना है कि पुलिस बहुत जल्द पूरे मामले का खुलासा करेगी.