Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeउत्तर प्रदेशबेहद खूबसूरत होती हैं टेराकोटा से बनी मूर्तियां

बेहद खूबसूरत होती हैं टेराकोटा से बनी मूर्तियां

गोरखपुर: गोरखपुर मे कई ऐसी चीज मौजूद है जिनकी अपनी एक अलग पहचान के साथ ही डिमांड भी बहुत होती है. गोरखपुर में टेराकोटा की बनी मूर्तियां भी ऐसा ही पहचान रखती है. विश्व प्रसिद्ध टेराकोटा की बनी मूर्तियां लोगों को खूब पसंद आती है और लोग इसे खरीदते है. इन मूर्तियों की पहचान बिल्कुल अलग होती है. टेराकोटा को ODOP में भी शामिल किया गया है. टेराकोटा की मिट्टी से मूर्ति बनाई जाती है जो देखने में बेहद आकर्षित और खूबसूरत होती है.

शहर में टेराकोटा की बनी मूर्तियां अपने आप में एक अलग पहचान रखती है. शहर के चार से पांच गांव में टेराकोटा की मूर्तियां बनाने का काम किया जाता है. मूर्ति बनाने और बेचने का काम करने वाले प्रदीप कुमार बताते हैं कि इस मिट्टी से बनने वाले शिल्प बाकी मूर्तियों से बेहद अलग होते हैं. इनमें नेचुरल चमकीलापन होता है जो कस्टमर को अपनी ओर आकर्षित करता है. मिट्टी की खासियत के वजह से ही इसे ODOP में शामिल किया गया है. वहीं शहर के पादरी बाजार के कई गांव में इसका काम किया जाता है. इसके जरिए कई लोग रोजगार पा रहे हैं तो, इसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी खूब सम्मान मिल रहा है.

कहां पर मिलती है मूर्तियां

टेराकोटा की मूर्तियां इतनी खास है कि, इसे खरीद कर लोग अपने घर में सजावट करते हैं. देखने में यह बेहद आकर्षित होती हैं और लोग इसे खूब पसंद करते हैं. इसे खरीदने के लिए शहर के कई जगह पर टेराकोटा के स्टाल लगाए जाते हैं. जहां से लोग इसे खरीद सकते हैं गोरखपुर के रेलवे स्टेशन और चिड़ियाघर मे इसके स्टॉल भी लगाए जाते हैं. रेलवे स्टेशन पर पिछले 3 सालों से स्टॉल लगाकर टेराकोटा के मूर्तियां बेचने का काम प्रदीप कुमार करते हैं. इनके पास 50 रुपए से शुरू होकर 500 तक की मूर्तियां मौजूद हैं. जो दिखने में बेहद आकर्षित और खूबसूरत है.