Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeउत्तर प्रदेशफंदे से झूलता मिला अज्ञात युवक का शव

फंदे से झूलता मिला अज्ञात युवक का शव

  • जेब में मिला ट्रेन टिकट, जांच में जुटी पुलिस

बाराबंकी. उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से झूलता मिला. युवक का शव एक तालाब के किनारे बने घर के पीछे की तरफ झूल रहा था. जब सुबह लोगों ने झूलता हुआ शव देखा तो आनन-फानन में इसकी जानकारी पुलिस को दी.

शव की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि किसी ने उसे मारकर रस्सी से लटका दिया है. हालांकि अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है और उसकी जेब से मिले ट्रेन के टिकट के आधार पर पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी हुई है. पूरा मामला बाराबंकी की नगर कोतवाली क्षेत्र के बंकी मोहल्ले का है. मकान मालिक आलोक रस्तोगी ने बताया कि जब सुबह वे घर के पीछे गए तो देखा कि रस्सी से अज्ञात शख्स का शव लटक रहा है. तब उन्होंने पुलिस और स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी. इस मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही उन्होंने बताया कि मृतक युवक के पास से ट्रेन का टिकट मिला है. जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त की जा रही है. युवक की शिनाख्त और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.