Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeअंतर्राष्ट्रीयचीन समेत इन देशों में बढ़े कोरोना के केस

चीन समेत इन देशों में बढ़े कोरोना के केस

दुनियाभर में एक हफ्ते में 36 लाख से ज्यादा केस

चीन में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के साथ दुनिया के कई देश फिर से महामारी की चपेट में आ गए हैं. चीन के बाद जापान और साउथ कोरिया में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं. वहीं अमेरिका भी एक बार फिर कोरोना के कारण अलर्ट मोड पर आ गया है. इसके अलावा जर्मनी, हॉन्कॉन्ग और ताइवान में मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है. हालांकि, भारत के लिए फिलहाल अच्छी खबर है कि यहां कोरोना की स्थिति सामान्य है. 

जापान, अमेरिका और चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाने का निर्देश दिया है. जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ने के पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि समय रहते नए वेरिएंट और उनके फैलाव का पता लगाया जा सकता है. अमेरिका, ब्राजील, चीन, जापान और कोरिया में कोविड के मामले बढ़ने के बाद निगरानी बढ़ा दी गई है. दुनियाभर में कोरोना महामारी से एक हफ्ते में 36 लाख मामले दर्ज हुए हैं, जबकि 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत की खबर सामने आ चुकी है. अकेले जापान में 10,55,578 केस मिले हैं. वहीं, दक्षिण कोरिया में 4,60,766, फ्रांस में 3,84,184, अमेरिका और  जर्मनी में 2 लाख से ज्यादा और चीन के पड़ोसी देश ताइवान में एक लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं. चीन में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ते के साथ ही यहां की जीरो कोविड पॉलिसी पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं. यहां अब आलम ये है कि लोग डर की वजह से घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं. सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है. यहां तक की अस्पतालों में एंटीजन किट की कमी आ गई है. एक्सपर्ट का कहना है कि इस बार चीन को पहले से ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है. दरअसल, चीन की शी जिनपिंग सरकार ने लोगों के विरोध के बाद अपनी जीरो कोविड पॉलिसी को बंद कर दिया था. अब कोरोना के मामले बढ़ते के साथ ही सरकार पर सवाल उठने लगे हैं. राजधानी बीजिंग की बात करें तो यहां ओमिक्रॉन वैरिएंट ने हाहाकार मचा दिया है. लोगों की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए भी लोगों की जगह मिलना मुश्किल होता जा रहा है.