Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ध्वनि मानकों का उल्लंघन करने पर 24 डीजे सीज

जौनपुर पुलिस ने जनपदभर में चलाया अभियान, संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करने की हिदायतजौनपुर। ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने और शासन...
Homeउत्तर प्रदेशपैसों को लेकर कबाड़ी वाले से हुआ झगड़ा तो युवक ने कर...

पैसों को लेकर कबाड़ी वाले से हुआ झगड़ा तो युवक ने कर दी हत्या

यूपी के वाराणसी में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात हुई है. एक युवक ने कबाड़ी वाले को घर पर बुलाया जहां पुराना सामान बेचने को लेकर कबाड़ी वाले से मामूली कहासुनी हो गई. इसके बाद युवक ने गुस्से में चाकू से गोदकर कबाड़ी वाले की हत्या कर दी. इतना ही नहीं इसके बाद बीबीए पास आरोपी ने खुद थाने जाकर सरेंडर भी कर दिया.

फिलहाल पुलिस ने हत्यारे युवक को गिरफ्तार कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना वाराणसी के कालभैरव इलाके की है जहां शाम होने के पहले फायर ब्रिगेड की सर्विस से रिटायर सिपाही बीरेंद्र नाथ मिश्रा के घर पर पुलिस पहुंच गई. इससे आसपास के लोग तरह-तरह की बातें करने लगे. कुछ देर बार पता चला कि बीरेंद्र नाथ मिश्रा के बेटे आशुतोष मिश्रा ने कोतवाली थाने पहुंचकर कबाड़ी की हत्या स्वीकार कर ली है और आत्मसमर्पण भी कर दिया है. घर के भीतर दाखिल होने पर पुलिस ने देखा कि कबाड़ी का शव घर के आंगन में खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है और घर के बाहर उसकी साइकिल भी खड़ी थी. हत्यारे आशुतोष मिश्रा के पिता बीरेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि उनके बेटे आशुतोष मिश्रा ने कबाड़ी को कुछ बेचने के लिए घर के पहले तल पर अपने कमरे में बुलाया था.  दोनों में पैसे के लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई जिसके बाद उनके बेटे ने कबाड़ीवाले को चाकू से मार दिया. पिता के मुताबिक बेटे ने खुद कोतवाली जाकर सरेंडर भी कर दिया. उन्होंने बताया कि उनका बेटा आशुतोष BBA पास है. वहीं इस बारे में वाराणसी के कोतवाली क्षेत्र के ACP प्रतीक कुमार ने बताया कि मृतक कबाड़ी की पहचान दिनेश अग्रहरि के रूप में हुई है जो शहर के सारनाथ थाना क्षेत्र के सरैया इलाके का रहने वाला था.  वो कबाड़ खरीदने का काम करता था और आरोपी आशुतोष ने ही उसे अपने घर में बुलाया था. कबाड़ खरीदने के दौरान ही दोनों में कहासुनी हुई. जिससे आशुतोष मिश्रा ने दिनेश पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी.