Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeउत्तर प्रदेशपेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

अमेठी: अमेठी में रिश्तेदारी में गए युवक का संदिग्ध हालत में फांसी पर लटका शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले में जांच की मांग की है.

दरअसल पूरा मामला संग्रामपुर थाना क्षेत्र के तारापुर गांव का है. यहीं का रहने वाला 22 वर्षीय राजेश वर्मा उर्फ सूरज थाना क्षेत्र के विशेषरगंज कैंथोला में अपनी ममेरी बहन के लड़की के घर गया था. जहां पर उसनें फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं देर शाम उसकी भांजी ने सूरज के भाई को फोनकर बताया कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.

सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंचे और उसे अमेठी सीएचसी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद परिजन सूरज के शव को लेकर अपने गांव चले गए. वहीं सूचना मिलते ही संग्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची परिजनों से मामले में पूछताछ की. जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

भाई ने लगाया हत्या का आरोप
मृतक राजेश वर्मा उर्फ़ सूरज के बड़े भाई विजय वर्मा ने पुलिस को बताया कि शाम को वहां से फोन आया कि राजेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. जिसके बाद हम लोग वहां पर पहुंचे और राजेश को अमेठी सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूरज के भाई विजय का कहना है कि उसके भाई की हत्या हुई है. विजय ने पुलिस से मामले में जांच करने की मांग की है.