Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरहोटल मैनेजर व अज्ञात आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

होटल मैनेजर व अज्ञात आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

  • होटल में पार्क किया गया यात्री का वाहन चोरी होने का मामला
  • न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

जौनपुर धारा, जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पालीटेक्निक चौराहा स्थित एक होटल के मैनेजर व एक अन्य अज्ञात आरोपित के विरुद्ध चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला करीब दो वर्ष पूर्व होटल में ठहरे यात्री की कार चोरी होने के आरोप का है। कानपुर के कर्नलगंज के गुन्नू खां का अहाता निवासी मोहम्मद इमरान ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) के न्यायालय में दफा 156 (3) के तहत प्रार्थना पत्र दिया। इमरान के अनुसार वह 17 मार्च 2022 को उक्त होटल में किराए पर कमरा लेकर ठहरे थे। उन्होंने अपनी मारुति अर्टिगा कार होटल के पार्किंग में खड़ी की थी। रात में होटल का खाना खाने के बाद वह बेहोश हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद स्वस्थ होने पर वह अस्पताल पहुंचे तो कार नदारद थी। होटल के प्रबंधक व अन्य स्टाफ से काफी पूछताछ की, किंतु न तो कार का पता चला और न ही कोई संतोषजनक जवाब मिला। सीजेएम ने पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना कराने का निर्देश दिया।