Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

सपा ने गांधी-शास्त्री जयंती पर आयोजित की गोष्ठी

जौनपुर में समाजवादी पार्टी की जिला इकाई ने गांधी और शास्त्री जयंती पर गोष्ठी आयोजित की। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने दोनों महापुरुषों के विचारों को सार्वजनिक जीवन में अपनाने पर जोर दिया।
Homeअंतर्राष्ट्रीयदो रूसी नागरिकों की मौत...

दो रूसी नागरिकों की मौत…

रूस के दूतावास ने मंगलवार को कहा कि ओडिशा के रायगढ़ जिले में कुछ ही दिनों के अंतर में एक होटल में हुई सांसद पावेल एंतोव और व्लादिमिर बिदेनोव इन दो रूसी नागरिकों की मौत में राज्य पुलिस की जांच में कोई आपराधिक पहलू सामने नहीं आया है.

ओडिशा में दो रूसी नागरिकों की मौत के मामले में रूसी दूतावास के हवाले से ‘रसिया टुडे’ ने लिखा है, ‘‘कोलकाता में रूसी वाणिज्य महादूत मामले को लेकर स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है. पुलिस के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इसमें कोई आपराधिक पहलू नहीं है. मरने वाले रूसी नागरिकों में एक पावेल एंतोव मास्को से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित व्लादिमिर क्षेत्र के सांसद और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विरोधी हैं. उन्होंने हाल ही में रूस- यूक्रेन युद्ध को लेकर व्लादिमीर पुतिन की आलोचना की थी.  ओडिशा के डीजीपी सुनील कुमार बंसल ने पूरे मामले में मंगलवार को सीआईडी-क्राइम ब्रांच से जांच से कराने के आदेश दिए हैं. इसकी जानकारी ओडिशा पुलिस के ट्विटर हैंडल ने दी. मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, ‘व्लादिमिर मांस प्रसंस्करण संयंत्र’ के संस्थापक एंतोव (65) रूस के अमीर सांसदों में से एक थे. उनका शव शनिवार को रायगढ़ के एक होटल के बाहर खून से लथपथ मिला. ओडिशा पुलिस ने बताया कि वहीं, एंतोव के साथ आए यात्री व्लादिमर बिदेनोव का शव भी उसी होटल से 22 दिसंबर को मिला. वह होटल की पहली मंजिल पर स्थित कमरे में बेहोशी की अवस्था में मिले और उनके आसपास शराब की कुछ खाली बोतलें थीं. बिदेनोव और एंतोव दोनों चार रूसी पर्यटकों के ग्रुप का हिस्सा थे और सभी अपने गाइड जितेन्द्र सिंह के साथ 21 दिसंबर से रायगढ़ के होटल में रूके थे.