― Advertisement ―

spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदादर-बलिया विशेष गाडी के संचलन अवधि का विस्तार

दादर-बलिया विशेष गाडी के संचलन अवधि का विस्तार

जौनपुर धारा, गोरखपुर। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर निम्नलिखित साप्ताहिक विशेष गाड़ियों के संचलन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। इन गाड़ियों का मार्ग एवं समय यथावत रहेगा। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।

  • 01025 दादर-बलिया त्रै-साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 27 फरवरी, 2023 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को 25 फेरों के लिये किया जायेगा।
  • 01026 बलिया-दादर त्रै-साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 01 मार्च, 2023 तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को 25 फेरों के लिये किया जायेगा।
  • 01027 दादर-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 28 फरवरी, 2023 सप्ताह में चार दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार एवं रविवार को 34 फेरों के लिये किया जायेगा। 01028 गोरखपुर-दादर साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 02 मार्च, 2023 तक सप्ताह में चार दिन सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को 34 फेरों के लिये किया जायेगा।
Share Now...