Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeउत्तर प्रदेशचोरी के मोबाइल संग एक व्यक्ति गिरफ्तार

चोरी के मोबाइल संग एक व्यक्ति गिरफ्तार

जौनपुर धारा, गोरखपुर। रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।

इसी क्रम में 27 दिसम्बर, 2022 को रेलवे सुरक्षा बल, प्रयागराज रामबाग को प्लेटफार्म संख्या 04 से एक नाबालिग लड़का उम्र 14 वर्ष में रोते हुए मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड लाइन, प्रयागराज रामबाग को सुपुर्द किया गया। 28 दिसम्बर, 2022 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट देवरिया के बल सदस्यों द्वारा गाड़ी संख्या 15017 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया। रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेल पुलिस कासगंज के संयुक्त निगरानी के दौरान कासगंज स्टेशन से यात्री के सामानों की चोरी करने वाले एक चोर को चोरी के एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।