Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeउत्तर प्रदेशडॉ.सत्य प्रकाश वर्मा को जिला मंत्री बनाया गया

डॉ.सत्य प्रकाश वर्मा को जिला मंत्री बनाया गया

जौनपुर धारा,चंदौली। धानापुर बाजार में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल (रजि.) द्वारा पदाधिकारीयों के शपथ ग्रहण समारोह में जिलाध्यक्ष  लक्ष्मीकांत अग्रहरि एवं प्रदेशमंत्री चंद्रशेखर जायसवाल ने बाजार के प्रतिष्ठित व्यवसायी डॉ.सत्य प्रकाश वर्मा को उनके कार्य कुशलता एवं साफ-सुथरी छवि को देखते हुए जिला मंत्री के पद पर मनोनीत किया। विदित हो कि डॉ.सत्य प्रकाश वर्मा ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय, वाराणसी से अंग्रेजी में पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है। डॉ.वर्मा को जिला मंत्री चुने जाने के बाद उनके आवास पर बधाई देने वालों का ताता लगा रहा। जिसमें प्रमुख रूप से युवा जिलाध्यक्ष सतीश सेठ ‘आका’, मुकुंद रस्तोगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश रस्तोगी, दीपक प्रजापति, अजहर खान, मृत्युंजय सिंह, कन्हैयालाल सेठ, श्रीप्रकाश वर्मा, विनोद वर्मा, सुनील पांडेय, रिन्कू गुप्ता, हाजी इनाम खान, जफरुद्दीन, संजीव वर्मा एडवोकेट, सुशील मिश्रा समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।