जौनपुर धारा,जौनपुर। 76वें गणतंत्र दिवस के पावन राष्ट्रीय पर्व पर जनपद में नाथ संप्रदाय के अति प्राचीन मठ ‘बाबा बारीनाथ मंदिर’ टैगोर नगर परिसर में मुख्य अतिथि डॉ.वी.एस.उपाधयाय एवं कार्यक्रम अध्यक्ष आचार्य डॉ.रजनीकांत द्विवेदी ने संयुक्त रूप से झण्डोत्तोलन किया। इस मौके पर अतिथि द्वय ने शांति के प्रतीक ‘कबूतर’ व ‘गुब्बारे’ नील गगन में छोड़े। उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रगान कर देश की एकता-अखंडता अक्षुण्य रखने की शपथ ली। ज़ेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट के सदस्यों ने अतिथियों का माल्यार्पण, अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। अतिथिद्वय नरेश कुमार एवं मनोज कुमार ने अपने उद्बोधन में शहीदों को शतधा नमन् करते हुए गणतंत्र में नागरिकों के अधिकार एवं उनके कर्तव्य की चर्चा करते हुए उपस्थित सदस्यों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उक्त समारोह में संजय कुमार सेठ, ज्ञानचंद्र गुप्त, बृजेश श्रीवास्तव, अतुल जौहरी, जयप्रकाश यादव, अमरनाथ सेठ, आशीष वाधवा, विपिन मौर्या, नीरज शाह, राजीव जौहरी, राजकुमार बिन्द, विनोद साहू, राकेश कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
गणतंत्र दिवस पर फहराया तिरंगा झण्डा

Previous article
Next article

