Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeउत्तर प्रदेशझांसी जिला अस्पताल में तय समय पर नहीं आते डॉक्टर

झांसी जिला अस्पताल में तय समय पर नहीं आते डॉक्टर

झांसी. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सरकारी अस्पतालों को ढर्रे पर लाने के लिए ताबड़तोड़ निरीक्षण किया था. लेकिन झांसी का जिला अस्पताल सुधरने का नाम नहीं ले रहा है. जिला पुरुष अस्पताल में मिलने वाले इलाज से ज्यादा चर्चा वहां फैली अव्यवस्थाओं की होती है. जिला अस्पताल में मरीजों को इलाज के नाम पर सिर्फ इंतजार मिलता है. आलम यह है कि सुबह 8 बजे की ओपीडी में डॉक्टर कभी 10 बजे पहुंचते हैं तो कभी 11 बजे. कभी-कभी तो मरीज इंतजार करते रह जाते हैं और डॉक्टर आते ही नहीं हैं. जिला अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं का न्यूज 18 लोकल की टीम ने जायजा लिया. हमारी टीम जब सुबह 10 बजे अस्पताल की ओपीडी में पहुंची तो वहां कमरा नंबर 3 के बाहर भारी भीड़ लगी हुई थी. इस कमरे में जनरल फिजिशियन बैठते हैं. लेकिन, उस समय कमरे में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था. पता चला कि वहां डॉ. केपी सिंह की ड्यूटी है. कमरे के बाहर इंतजार कर रहे एक मरीज ने बताया कि वह सुबह 7 बजे से यहां इंतजार कर रहे हैं, लेकिन, डॉक्टर अभी तक नहीं आए. एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनके हाथ-पैर में दर्द है और वे सुबह 8 बजे से डॉक्टर का इंतजार कर रही हैं लेकिन डॉक्टर अभी तक नहीं पहुंचे हैं.