ABP Operation Durdant : पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के एक आरोपी और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से दिए इंटरव्यू में कई सनसनीखेज बातें बताई हैं, साथ ही यह भी खुलासा किया है कि कैसे वह पहली बार पकड़ा गया था.
बिश्नोई को पहली बार 2014 में पकड़ा गया था लेकिन मोहाली के पास से वह फरार हो गया था. इसके बार उसे फिर से पकड़ लिया गया था. इस पूरे घटनाक्रम के बारे में पूछे जाने पर लॉरेंस ने बताया कि उसके किसी रिश्तेदार के लड़के का मर्डर हो गया था. जब वह तारीख पर जा रहा था तो उस समय पुलिस को चकमा देकर भाग गया था और फिर बाद में फाजिल्का में पकड़ा गया था. जब पूछा गया कि आप तो नेपाल चले गए थे, वहां कैसे पकड़े गए और वापस दिल्ली आए? उसने जवाब दिया, ”वहां से हथियार लेकर आ रहे थे तो हथियारों के साथ पकड़े गए थे.” हथियार इतनी आसानी से कैसे मिल जाते हैं, इतने लिंक कैसे बन गए थे? यह पूछे जाने पर उसने कहा, ”जेल में मिल गए थे हथियार तस्कर. गैंगस्टर की जिंदगी में गोली ही होती है, चाहे विरोधी गैंग की हो या पुलिस की, उसके बाद भी आप लगातार वही काम कर रहे हैं? यह पूछे जाने पर लॉरेंस ने कहा, ”हम गलत हैं, अपनी सजा भुगत रहे हैं. आगे जो गोली होगी वो तो भगवान के हाथ में है, न जीवन हमारे हाथ में है, न मृत्यु हाथ में है. हमने तो अपनी आवाज उठाई, आपके सामने रखी. लॉरेंस बिश्नोई का मकसद क्या है? यह पूछे जाने पर उसने कहा, ”कुछ नहीं हम… हमारे भाई मरे हैं, उससे पहले यहां कोई गैंगवार में हमने किसी तरह से ये माहौल नहीं खराब किया. फिर ड्रग्स को लेकर हो या टेरेरिज्म को लेकर होया क्रॉस बॉर्डर को लेकर हो. कभी, एक बार भी जिंदगी में पाकिस्तान नहीं हए, बात नहीं हुई मेरी तो… लेकिन हमने माहौल नहीं खराब किया, जब हमारे.. ऊपर हमारे भाइयों का मर्डर ही होता जा रहा, क्या करेंगे. आपके परिवार पे कभी.. आप भी आवाज तो उठाओगे, कभी कमजोर से कमजोर आदमी घर छोड़ जाता है इस चीज में.



