Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeउत्तर प्रदेशक्षतिग्रस्त रेणुका पुल को लेकर युवजन सभा ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

क्षतिग्रस्त रेणुका पुल को लेकर युवजन सभा ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा,सोनभद्र। ओबरा तहसील अंतर्गत सिंदुरिया-भरहरी मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर समाजवादी पार्टी की युवजन सभा ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। यह मार्ग रेणुका पुल और अंगोरी किला होते हुए मध्य प्रदेश राज्य को जोड़ता है, लेकिन इन दिनों इसकी हालत बेहद खराब हो चुकी है। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार, रेणुका पुल के बीचोबीच एक गड्ढा बन गया है, जिसमें से नुकीली सरिया बाहर निकली हुई है। पुल की नियमित देखरेख न होने के कारण दोनों ओर मिट्टी और बालू का जमाव हो गया है, जिससे बाइक सवारों के लिए यह पुल जानलेवा बन चुका है। पुल से रोजाना सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। युवजन सभा ने प्रदर्शन के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के नाम प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार यादव ने कहा, रेणुका पुल की हालत बेहद भयावह है। हर रोज यहां से भारी बालू लदे वाहन भी गुजरते हैं, जिससे पुल की स्थिति और खराब हो रही है। अगर समय रहते मरम्मत नहीं की गई तो यह पुल एक बड़े हादसे का कारण बन सकता है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि पुल की मरम्मत जल्द से जल्द कराकर इसे सुरक्षित किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि यह पुल जुगैल थाना क्षेत्र समेत आस-पास के कई इलाकों को जोड़ता है और इसे दुरुस्त करना बेहद जरूरी है।