जौनपुर धारा,जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के सूरतपुर गांव में मंगलवार को ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि और आबादी के बीच में ट्रांसफार्मर होने से बढ़ी असुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि गांव में उपभोक्ताओं ने वैध कनेक्शन लिया है, लोड 90 केवीए का है और 63केवीए का ट्रांसफार्मर लगा। जिससे बार-बार फाल्ट आ रहा है। गांव के लोगों ने मांग किया की अतिशीघ्र क्षमता में वृद्धी की जाय, ग्रामीणों ने बताया कि चार साल से क्षमता वृद्धि और ओवरलोड को लेकर लगातार ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी जा रही है, साथ विभाग के अधिकारियों और उच्च अधिकारियों तक को सूचित किए गया। लेकिन समाधान नही हो सका। हमारे घरो में लगे बिजली के उपकरण के साथ सिंचाई के उपकरण भी नही चल रहें है, जिससे बाध्य होकर विभागियों अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया है। इस मौके पर निलेश प्रजापति, प्रिंस यादव, हर्ष यादव, रमेश चौहान, अंश, राणा जितेंद्र सिंह, अलोक सिंह, धर्म देव सिंह, संजय सिंह (योगी ), पीयूष यादव, काजू सिंह, अभिनव सिंह, विशाल यादव सहित आदि लोग मौजूद रहें।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
ट्रांसफार्मर में क्षमता वृद्धि के लिये ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Next article

