Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeदेशऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक गहरी खाई में गिरा, दो घायल

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक गहरी खाई में गिरा, दो घायल

चमोली(पीएमए)। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में वाहन सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने वाहन में फंसे चालक को बमुश्किल बाहर निकाला। दोनों घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। हादसे का कारण नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि ट्रक ऋषिकेश से सामान लेकर पीपलकोठी जा रहा था। वहीं अंधेरा होने के कारण चालक को नींद की झपकी आने से वाहन हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोचर चौकी प्रभारी, मानवेंद्र सिंह गुसांई ने बताया कि गौचर में एक ट्रक डॉट पुलिया के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। पुलिस और एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने हेल्पर को वाहन से बाहर निकाला। वहीं वाहन चालक बस में फंसा हुआ था, जिसे टीम ने बमुश्किल बाहर निकाला। जिसके बाद दोनों घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।