Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeउत्तर प्रदेशअब घरेलू निवेशकों को साधने चले CM योगी

अब घरेलू निवेशकों को साधने चले CM योगी

मुंबई: उत्तर प्रदेश में इन्वेस्टमेंट के लिए विदेशी निवेशकों के बाद अब घरेलू निवेशकों को साधने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी तरह से तैयार हैं. विदेशी निवेशकों से मिले उत्साहजनक रिस्पांस के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्री 5 जनवरी से 23 जनवरी तक देश के 7 के अलग-अलग शहरों में रोड शो कर यूपी की ब्रांडिंग करेंगे और इन्वेस्टर्स को आमंत्रित करेंगे. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में घरेलू रोड शो की कमान खुद सीएम योगी संभालेंगे और इसकी शुरुआत मुंबई से होगी, जिसके लिए आज मुख्यमंत्री रवाना होंगे.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी बुधवार को मुंबई का दौरा करेंगे, जहां कल यानी 5 जनवरी को मुंबई में रोड शो करेंगे. मुंबई दौरे के दौरान सीएम योगी देशी निवेशकों को साधने के लिए न केवल रोड शो करेंगे, बल्कि उद्योगपतियों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों से मुलाकात भी करेंगे. इतना ही नहीं, कल सीएम योगी मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन भी करेंगे. साथ ही महालक्ष्मी मंदिर में भी दर्शन का प्लान है. बता दें कि सीएम योगी 5 से 27 जनवरी तक देश के 9 शहरों में होने वाले रोड शो की शुरुआत मुंबई से करेंगे. मुंबई में रोड शो के बाद सीएम योगी मुंबई में टाटा, रिलायंस, महिंद्रा, गोदरेज और बिरला के साथ-साथ फिल्म जगत के लोगों से भी मुलाकात करेंगे. मुख्यमंत्री निवेशकों को ग्लोबल समिट में आने का न्योता भी देंगे. इसके अलावा दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, अहमदाबाद और हैदराबाद में भी यूपी का इन्वेस्टर्स रोड शो होगा. घरेलू दौरे के लिए जो टीम गठित की गई है, उसमें स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्रियों को भी शामिल किया गया है. बता दें कि 10-12 फरवरी को यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट प्रस्तावित है.

कब-कहां है रोड शो
मुंबई रोड शो: 05 जनवरी
चेन्नई रोड शो: 09 जनवरी
नई दिल्ली रोड शो: 13 जनवरी
कोलकाता रोड शो: 16 जनवरी
हैदराबाद रोड शो: 18 जनवरी
अहमदाबाद रोड शो: 20 जनवरी
बेंगलुरु रोड शो: 23 जनवरी