Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, ट्रैफिक दरोगा की इंसानियत ने जीता लोगों का दिल

जेसीज चौराहे पर सड़क हादसे में घायल डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक दरोगा ने गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है।

E-paper 09-06-2026

Homeउत्तर प्रदेशसपा नेता को परिवार सहित बंधक बनाकर बदमाशों ने डकैती डाली

सपा नेता को परिवार सहित बंधक बनाकर बदमाशों ने डकैती डाली

  • 8 लाख नकदी व जेवरात लेकर फरार
 

मेरठ के गंगानगर स्थित अमन विहार में मंगलवार सुबह बदमाशों ने सपा नेता श्रवण चौधरी और उसके परिवार को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दे दिया हैं। बदमाशों ने परिवार को पीटा और फिर आठ लाख नगद व सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। इस घटना की जानकारी लगते ही गंगानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। गंगा नगर थाना क्षेत्र के मवाना रोड स्थित अमन विहार निवासी श्रवण चौधरी की रोड़ी-बजरपुर की दुकान हैं। वह अपने बेटे और पुत्रवधू के साथ सो रहे थे। मंगलवार सुबह 5:30 बजे बदमाश घर में घुस गए। बदमाशों ने श्रवण को बंधक बना लिया और फिर ऊपरी मंजिल पर बेटे और पुत्रवधू के दरवाजे खुलवाए। बदमाशों ने हल्ला मचाया कि तुम्हारे पिता को हार्ट अटैक आ गया है। इतना सुनते बेटे और पुत्रवधू भी दौड़े तो बदमाशों ने उनको भी बंधक बनाया।

30 मिनट तक खंगाला घर
पूरे परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने पीटा और फिर घर में रखे सामान की जानकारी ली। बदमाशों ने करीब 30 मिनट तक घर खंगाला और फिर धमकी देकर आसानी से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद सपा नेता ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी पर गंगा नगर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। सपा नेता ने बताया हैं कि घर में रखे आठ लाख नगद और सोने चांदी के जेवरात बदमाश ले गए हैं। पुलिस ने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।