Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी में कोहरे की दस्तक के साथ बढ़ी ठंड

वाराणसी में कोहरे की दस्तक के साथ बढ़ी ठंड

  • 10 डिग्री से नीचे जा सकता है न्यूनतम तापमान

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में नम हवाओं के साथ ही कोहरे ने अपनी दस्तक दे दी है। ग्रामीण इलाकों में कोहरे का असर ज्यादा दिख रहा है। इस वजह से मौसम भी सुबह नौ बजे के बाद ही पूरी तरह साफ दिख रहा है। सुबह छाए हल्के कोहरे से वातावरण भी ठंडा रहा। दिन में धूप तो हो रही है लेकिन रात में ठंड बढ़ गई है। सोमवार रात में न्यूनतम पारा 13 डिग्री तक पहुंच गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है।