Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जौनपुर कांग्रेस का सत्याग्रह, पीएम और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जौनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
Homeउत्तर प्रदेशरामलीला मैदान सामुदायिक हॉल में भाजपाइयों ने मनाया योग दिवस

रामलीला मैदान सामुदायिक हॉल में भाजपाइयों ने मनाया योग दिवस

सोनभद्र। 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुद्धी नगर पंचायत स्थित रामलीला मैदान के बगल सामुदायिक हॉल में योग दिवस कार्यक्रम के दुद्धी मण्डल के संयोजक मनीष जायसवाल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने योग दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस दौरान योग प्रशिक्षक योगेश्वर प्रसाद ने उपस्थित जनों को विभिन्न आसनों के माध्यम से योगाभ्यास कराया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप उपस्थित दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने 11वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ करते हुए कहा कि योग मनुष्य के शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास में सहायक हैं। उन्होंने सभी से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग अपनाने से 80वर्ष का व्यक्ति भी 21वर्ष के व्यक्ति से आगे निकल सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से योग को अंतर्राष्ट्रीय दिवस का दर्जा मिला। विशिष्ट अतिथि जिला मंत्री दिलीप पांडे ने कहा कि योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और प्रत्येक दिन योगाभ्यास करें ऐसा करने से शरीर व मन में नई स्फूर्ति का संचार होता है तथा योग करने से स्वस्थ जीवन व निरोगी काया होती है। इसलिए सभी को जीवन में योग को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ तन व मन के लिए योग जरूरी है। कार्यक्रम में मुख्यरूप से मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू सुमित सोनी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक जितेंद्र चंद्रवंशी सह संयोजक शिव शंकर प्रसाद, पूर्व जिला संयोजिका मीरा सिंह, गोंड़ मण्डल उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल, समाजसेवी सुरेंद्र गुप्ता, डॉ.रामेश्वर रॉय, के.के. चौरसिया, संदीप गुप्ता, अमरनाथ जायसवाल, अरुणोदय जौहरी, कृष्णदेव अग्रहरी, मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण, मोनू सिंह अंशुमान रॉय, मण्डल मंत्री धर्मेंद्र पाल, रूपेश जौहरी, सोशल मीडिया संयोजक पीयूष कसेरा, बूथ अध्यक्ष भोलू जायसवाल सहित आदि उपस्थित रहें।