Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeउत्तर प्रदेशअन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास का हुआ आयोजन

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास का हुआ आयोजन

सोनभद्र। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनटीपीसी हेल्थ केयर सेंटर द्वारा चोपन में एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्रामवासी सेवा आश्रम में संपन्न हुआ। इस आयोजन में योग शिक्षक राजेश अग्रहरि के मार्गदर्शन में सभी स्टाफ सदस्यों और केंद्र में भर्ती मरीजों ने भाग लिया। योग अभ्यास के दौरान प्राणायाम, सूर्य नमस्कार और ध्यान जैसी क्रियाएं की गईं, जिससे प्रतिभागियों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्फूर्तिवान अनुभव हुआ। केंद्र की टीम ने बताया कि नशा मुक्ति की प्रक्रिया में योग और ध्यान का विशेष योगदान होता है, जिससे आत्म-संयम और मानसिक शांति प्राप्त होती है। स्वर और एनटीपीसी द्वारा समर्थित यह केंद्र लगातार मरीजों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यरत है।