Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : कुलपति

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एनएसएस स्थापना दिवस पर ‘नशामुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान के तहत युवा संवेदनी कार्यशाला आयोजित की गई। कुलपति प्रो. आर.के. सिंह ने युवाओं को नशे से बचाने के लिए परिवार, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयास पर जोर दिया।
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा नेता की पीट-पीटकर हत्या करने के 16 दोषियों को उम्रकैद

भाजपा नेता की पीट-पीटकर हत्या करने के 16 दोषियों को उम्रकैद

वाराणसी। सिगरा के जयप्रकाश नगर स्थित देसी शराब ठेके में चिखना वाले से लेन-देन को लेकर हुए विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे भाजपा नेता पशुपतिनाथ सिंह की हुई हत्या के मामले में फास्टट्रैक कोर्ट (प्रथम) के जज कुलदीप सिंह ने 16अभियुक्तों विकास भारद्वाज, मंटू सरोज, राहुल सरोज, मनीष पांडेय, गणेश सरोज, अभिषेक सरोज, दिनेश पाल, अनूप सरोज, सूरज यादव, रमेश पाल, अनुज उर्फ बाबू सरोज, श्याम बाबू राजभर, विशाल राजभर, संदीप कुमार गुप्ता, सुरेश सरोज व आर्या उर्फ आकाश सरोज को आजीवन कारावास एवं प्रत्येक को साढ़े 29 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। अदालत ने इन अभियुक्तों को गुरुवार को दोषी करार देते हुए सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था और सजा की बिंदु पर सुनवाई के लिए 13 जून की तिथि मुकर्रर की थी। सजा पाए गुनहगारों में फुलवरिया, मंडुवाडीह निवासी संदीप कुमार गुप्ता को छोड़कर शेष 15 अभियुक्त चंदुआ, छित्तुपुर सिगरा निवासी है। अदालत में अभियोजन पक्ष से एडीजीसी मनोज कुमार गुप्ता, विनय कुमार सिंह व वादी पक्ष से अधिवक्ता रवि शंकर राय व प्रेम प्रकाश सिंह गौतम ने पैरवी की।