Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समूह सखी ने 15 हजार मानदेय की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर में समूह सखी कैडर संघ ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संघ ने 15 हजार रुपये मासिक मानदेय, टैबलेट व मुफ्त डेटा, यात्रा भत्ता, सेवा स्थायित्व और पांच लाख रुपये तक बीमा कवर की मांग की है। 48 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर धरने की चेतावनी दी गई है।
Homeअपना जौनपुरदबंगों ने चाइनीस की दुकान में किया तोड़फोड़

दबंगों ने चाइनीस की दुकान में किया तोड़फोड़

  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोटवार चौराहा का मामला

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के शनिवार की शाम लगभग 50की संख्या में दबंगों ने लाठी-डंडा लेकर कोटवार चौराहा पर बंद फास्ट फूड की दुकान पर तोड़फोड़ करते हुए चौराहा पर दहशत बनाते  हुए फरार हो गए। बाजार वासियों में दहशत बनी हुई है। सूत्रों से पता चला है कि कोटवार बाजार चौराहा पर शनिवार की शाम पचास की संख्या में बाइक सवार दबंग लोगों ने एक बंद फास्ट फूड की दुकान पर लाठी डंडे से तोड़फोड़ करते हुए फरार हो गए कोटवार बाजार वासियों में दहशत बना हुआ है सूत्र मिला है कि कल शाम दुकानदार और कुछ लोगों में खाने-पीने को लेकर आपस में मारपीट किए थे जिसको लेकर आज दबंगों ने दहशत फैलाने के लिए ऐसा कदम उठाया है। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह को संपर्क किया गया लेकिन संपर्क नहीं हुआ। सीओ सदर ने बताया कि ऐसी कोई सूचना अभी तक नहीं मिली है। सूचना मिलते ही उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।