Home उत्तर प्रदेश थार के बोनट पर सिगरेट का छल्ला उड़ाना युवक को पडा भारी

थार के बोनट पर सिगरेट का छल्ला उड़ाना युवक को पडा भारी

0
थार के बोनट पर सिगरेट का छल्ला उड़ाना युवक को पडा भारी

मुरादाबाद में एक युवक को कार पर खड़े होकर फिल्मी स्टाइल में सिगरेट पीते वीडियो बनाकर वायरल करना भारी पड़ गया. बता दें कि युवक पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मुरादाबाद दिल्ली हाईवे 24 पर गाड़ी खड़ी कर उस पर चढ़कर सिगरेट पी रहा था. इसका रील बनाकर युवक सोशल मीडिया पर शेयर किया जो वायरल हो गया. वीडियो को लोग ट्विटर पर मुरादाबाद पुलिस को टैग कर लगातार सवाल पूछ रहे थे. पुलिस ने वायरल वीडियो के माध्यम से गाड़ी की पहचान करनी शुरू कर दी थी. वहीं अब पुलिस ने गाड़ी की पहचान कर एमबी एक्ट के तहत गाड़ी को सीज कर 29,500 का चालान कर व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है. मुरादाबाद के एसपी देहात संदीप कुमार मीणा और ट्रैफिक पुलिस लगातार सभी से अपील कर रही है कि बाइक और कार पर स्टंट ना करें. यातायात नियमों का पालन करें. ऐसा नहीं करने पर पुलिस की तरफ से कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही पुलिस की निगाह सोशल मीडिया पर बनी हुई है. पुलिस को जैसे ही सोशल मीडिया या अन्य किसी प्लेटफार्म पर स्टंट करने की वीडियो मिलेगी. पुलिस वीडियो के आधार पर युवकों के खिलाफ कार्रवाई करेगी.

कानून को हाथ में ले रहे युवा
आजकल के युवाओं में रील बनाने का ट्रेंड चल रहा है. ऐसे में युवा नियम-कानून भूल जाते हैं. बाइक और कार पर लगातार स्टंट करना शुरू कर देते हैं. वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं. युवा स्टंट करके अपनी तो जान जोखिम में डालते ही हैं साथ ही दूसरों के लिए भी खतरा साबित होते हैं. इस तरह की रील वीडियो तेजी के साथ बढ़ती जा रही है. चंद लाइक और कमेंट पाने के लिए आजकल के युवा इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. लेकिन वह यह भूल रहे हैं कि कानून को हाथ में लेना भारी पड़ सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here