― Advertisement ―

spot_img
Homeउत्तर प्रदेशडिंपल यादव की जीत पर अपर्णा ने जताई खुशी

डिंपल यादव की जीत पर अपर्णा ने जताई खुशी

भाजपा नेता अपर्णा यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में डिंपल यादव की जीत पर खुशी जताई है और उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है।

अपर्णा यादव ने ट्वीट कर कहा कि आदरणीय डिंपल यादव भाभी को जीत की बहुत बधाई | उत्तर प्रदेश में मैनपुरी, रामपुर एवं खतौली उपचुनाव में विजयी सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई। भारतीय जनता पार्टी ने रामपुर की सीट पर पहली बार विजय प्राप्त की है,इसके लिए श्री आकाश सक्सेना समेत रामपुर के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई | डिंपल यादव ने मैनपुरी में रिकॉर्ड 2 लाख 88 हजार मतों से जीत दर्ज की है। अपर्णा यादव यूपी विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा में शामिल हो गई थीं।

Share Now...