Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeउत्तर प्रदेशएमडीए इन 11 गांव की भूमि पर बनाएगा शिवालिक सिटी

एमडीए इन 11 गांव की भूमि पर बनाएगा शिवालिक सिटी

योगी सरकार ने एमडीए की बहुआयामी शिवालिक सिटी बसाने का रास्ता साफ कर दिया है. यह सिटी नया मुरादाबाद से तीन गुना अधिक क्षेत्रफल में बनाई जाएगी. प्रदेश सरकार ने इस योजना के प्रथम चरण के लिए 200 करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी है. एमडीए बोर्ड ने सितंबर माह में शिवालिक सिटी योजना को मंजूरी दी थी. इसके पहले अगस्त में एमडीए ने एक प्रस्ताव मंडलायुक्त के माध्यम से शासन को भेज दिया था. योजना के तहत नई सिटी 1250 हेक्टेयर क्षेत्रफल में होगी.

एमडीए उपाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि यह योजना नया मुरादाबाद से बड़े आकार की बहुआयामी होगी. इसमें आवासीय फ्लैट के अलावा आईटी सिटी, एजुकेशन सिटी, मेडिसिटी, स्पोर्ट्स स्टेडियम, मेगा फूड, पार्क के अलावा रामगंगा नदी पर दो ब्रिज बनाए जाएंगे. इस सिटी में एक परिवार जरूरत के हिसाब से हर वस्तुएं उपलब्ध होगी. दूसरे बाजार में यहां के रहने वालों का दौड़ना नहीं पड़ेगा. एमडीए के अनुसार शिवालिक सिटी के लिए सोनपुर, शाहपुर तिगरी, भीमाठेर, रसूलपुर सुनवाती, डिडोरा, डिडोरी, लोदीपुर, चौधरपुर, खदाना, सलेमपुर, के गांव से जमीन खरीदी जाएगी. शिवालिक सिटी बसाने के लिए मुरादाबाद विकास प्राधिकरण का साफ तौर पर कहना है कि किसी भी किसान की भूमि जबरन नहीं ली जाएगी. किसान की सहमति के आधार पर ही उसकी भूमि को अधिग्रहण किया जाएगा. इसके साथ ही 11 गांव के किसानों का और किसान यूनियन के नेताओं का भी साफ तौर पर कहना है कि हम किसी भी कीमत पर एमडीए को अपनी भूमि नहीं देंगे.