Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कड़ी सुरक्षा के बीच जौनपुर में पीईटी-2026 परीक्षा

जौनपुर जिले के 32 केंद्रों पर पीईटी-2026 परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित हुई। पहली पाली में 16,696 अभ्यर्थियों के लिए सुबह 8:30 से 9:30 बजे तक प्रवेश प्रक्रिया चली। सघन जांच के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया और परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई।
Homeउत्तर प्रदेशइलाहाबाद हाईकोर्ट ने UP गुंडा एक्ट के दुरुपयोग पर जताई चिंता, 31...

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने UP गुंडा एक्ट के दुरुपयोग पर जताई चिंता, 31 अक्टूबर तक गाइडलाइंस जारी करने का आदेश

प्रयागराज. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी गुंडा एक्ट के दुरुपयोग पर चिंता जताई है. साथ ही राज्य सरकार को 31 अक्तूबर तक गुंडा एक्ट की कार्यवाही में प्रदेशभर में एकरूपता के लिए गाइडलाइन जारी कर उसका कड़ाई से पालन कराने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा कि उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्यवाही में एकरूपता नहीं है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि गुंडा एक्ट की कार्यवाही में पूरे प्रदेश में एकरूपता का सभी जिलों के डीएम कड़ाई से पालन करें. कोर्ट ने कहा है कि यूपी गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्यवाही में एकरूपता नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि लोक शांति के लिए खतरा बने समाज में भय फैलाने वाले आदतन अपराधी को गुंडा एक्ट की नोटिस दी जानी चाहिए. केवल एक आपराधिक केस पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही नहीं की जा सकती. इस एक्ट के तहत व्यक्ति को नगर सीमा से बाहर करने का उपबंध है. इसके बावजूद एक आपराधिक केस पर ही गुंडा एक्ट की नोटिस देकर दुरुपयोग किया जा रहा है. जिस वजह से मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. कोर्ट ने महानिबंधक को इस आदेश की कॉपी प्रदेश के सभी कार्यपालक अधिकारियों को भेजने का निर्देश दिया है. याची के खिलाफ एडीएम वित्त एवं राजस्व अलीगढ़ की गुंडा एक्ट के तहत याची को जारी नोटिस रद्द कर दी है. अलीगढ़ के गावर्धन की याचिका को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने यह आदेश दिया. जस्टिस राहुल चतुर्वेदी और जस्टिस मोहम्मद अजहर हुसैन इदरीसी की खंडपीठ ने  यह आदेश दिया.