Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

असलहे के बल पर 40 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज लूटने का आरोप

जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में पदुमपुर तिराहे के पास दुकान से घर लौट रहे एक व्यक्ति से 40 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज लूटने का आरोप लगा है। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से मैगजीन मिलने की जानकारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और एक नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ दी गई तहरीर की जांच कर रही है।
Homeअपना जौनपुरपूर्वांचल विश्वविद्यालय की पुरुष वालीबाल टीम कोलकाता रवाना

पूर्वांचल विश्वविद्यालय की पुरुष वालीबाल टीम कोलकाता रवाना

कुलपति प्रो. आर.के. सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया विदा, खिलाड़ियों को दी बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की पुरुष वालीबाल टीम अखिल भारतीय पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालयीय वालीबाल प्रतियोगिता 2026-27 में प्रतिभाग करने के लिए कोलकाता, पश्चिम बंगाल रवाना हो गई। टीम को विदाई देते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.के. सिंह ने हरी झंडी दिखाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

कुलपति ने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में अनुशासन, खेल भावना और टीम भावना के साथ भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।

अनुशासन और टीम भावना पर दिया जोर

कुलपति प्रो. आर.के. सिंह ने कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, संयम, टीम भावना और चरित्र निर्माण का भी माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अपनी क्षमता का पूरा प्रदर्शन करने और खेल भावना बनाए रखने की अपील की।

डॉ. सत्य प्रकाश सिंह टीम मैनेजर, दिलीप कुमार कोच

प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की पुरुष वालीबाल टीम के टीम मैनेजर डॉ. सत्य प्रकाश सिंह और कोच दिलीप कुमार हैं। विश्वविद्यालय की खेल परिषद विद्यार्थियों को अंतर-विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए नियमित रूप से प्रोत्साहित करती है।

विदाई समारोह में रहे मौजूद

इस अवसर पर खेलकूद प्रभारी एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के महामंत्री राधेश्याम सिंह (मुन्ना), खेल सहायक रजनीश सिंह, डॉ. राजेश सिंह, जितेन्द्र पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने टीम के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।