Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरचांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करने वाला पहला देश बना...

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करने वाला पहला देश बना भारत

बुधवार (23 अगस्त) को भारत चंद्रयान -3 के साथ चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया. इस पल को हर भारतीय ने सेलिब्रेट किया. वहीं पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इस पल का जश्न मनाया. धोनी का जश्न मनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है. वीडियो में धोनी को खास पल को सेलिब्रेट करते हुए देखा जा सकता है. वायरल वीडियो में धोनी ब्लू टैंक टॉप और जिम शॉर्ट्स में दिखाई दे रहे हैं. वे बड़े ही शांत अंदाज़ से चंद्रयान-3 की लैंडिंग का जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी अपनी थाई से ताली बजा रहे हैं. उनका ये वीडियो तेज़ी से इधर-उधर धूम रहा है. वहीं धोनी की पत्नी साक्षी ने भी एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनकी बेटी जीवा चंद्रयान-3 की लैंडिंग को सेलिब्रेट करते हिए दिख रही थीं. बता दें कि धोनी के अलावा कई क्रिकेटर्स ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर सोशल मीडिया के ज़रिए बधाइयां पेश कीं. लिस्ट में दिग्गज सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली भी शामिल रहे थे. सचिन तेंदुलकर ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था, “विजय विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा.” इसके अलावा किंग कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा था, “चंद्रयान-3 की टीम को बधाई. आपने देश को गौरवान्वित किया है. जय हिंद!”

चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश बना भारत

गौरतलब है भारत चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है. इससे पहले अमेरिका, चाइना और रूस चांद की सहत पर लैंड कर चुके हैं. वहीं भारत ऐसा पहला देश बना जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा. गौरतलब है कि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 ने करीब 6:04 (शाम) को सॉफ्ट लैंडिंग कर ली थी.