Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeउत्तर प्रदेशहेल्थ कैंप  में 170  चालकों का किया गया नेत्र परीक्षण

हेल्थ कैंप  में 170  चालकों का किया गया नेत्र परीक्षण

जौनपुर धारा, गोरखपुर। रविवार को *सड़क सुरक्षा माह* के अन्तर्गत  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात डा0 महेन्द्र पाल सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस लाइन स्थित सभागार में IMA एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। हेल्थ कैंप कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात श्री जयप्रकाश सिंह, निरीक्षक यातायात श्री मनोज कुमार, श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह, श्री अजीत कुमार पाण्डेय तथा आरटीओ विभाग से पीटीओ श्री वी0के0 आनन्द, पीटीओ श्री आर0सी0 त्यागी भी उपस्थिति  रहे, जिसमें डा0 आर0पी0 त्रिपाठी, चर्म रोग विशेषज्ञ, डा0 राजेश गुप्ता, अध्यक्ष आईएमए, डा0 इमरान अख्तर, हड्डी रोग, डा0 शान्तनु अग्रवाल, मानसिक रोग, डा0 एसएस राय, नाक कान गला रोग, डा0 अनिल श्रीवास्तव, डा0 संतोष तिवारी,डा0 श्याम मोहन, डा0 आर0पी0 तिवारी नेत्र रोग विशेषज्ञ,डा0 वी0के0 सिंह फिजिशियन एवं डा0 नरेन्द्र देव निष्चेतक की टीम द्वारा कुल 170 स्कूली बस चालको, रोडवेज बस के चालको/परिचालको एवं पुलिस लाइन व यातायात पुलिस के कर्मचारीगणो का स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण कराया गया। इसी क्रम में स्वास्थ्य शिविर में आने वाले चालको/परिचालको एवं कर्मचारीगणों को यातायात नियमो का पालन करने हेतु भी जागरूक किया गया।