बिजनौर जनपद के नजीबाबाद में स्कूल से बंक मारकर स्टंट करना कुछ विद्यार्थियों को महंगा पड़ गया। एक-दूसरे पर पेट्रोल फेंककर स्टंट करने के दौरान एक छात्र झुलस गया। विद्यार्थियों का वीडियो सोशल मीडिया पर पिछले दो दिनों से वायरल हो रहा है। नांगलसोती के आरबीएस इंटर कॉलेज के कुछ छात्र कई दिनों से स्कूल से छुट्टी मार कर मटरगश्ती कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कॉलेज के छात्र एक जंगल में एक-दूसरे पर पेट्रोल फेंक रहे हैं। इस दौरान बोतल से पेट्रोल फेंकते समय एक छात्र के कपड़ों में आग लग जाती है। किसी तरह छात्र आग बुझाने में सफल हो जाता है, लेकिन तब तक छात्र की कमर काफी हद तक झुलस जाती है। वहीं वीडियो में दिखाई दे रहा है कि इस हादसे के बाद स्टंट कर रहे सभी छात्रों में भगदड़ मच जाती है। वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है।
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
स्कूल से बंक मार पेट्रोल बम से स्टंट कर रहा था छात्र…


