Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeउत्तर प्रदेशसोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

वाराणसी। जिले के चिरईगांव थाना चौबेपुर क्षेत्र के छितौना गांव में हाल ही में हुई हिंसक घटना के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इस घटना को जातीय रंग देने का प्रयास किया जा रहा था। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक व भड़काऊ शब्दों का प्रयोग किया जा रहा था, जिससे समाज में तनाव फैलने की आशंका थी। इस संबंध में चौबेपुर थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए राजेश व शिवशंकर राजभर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों पर फेसबुक पर वर्ग विशेष एवं सामाजिक संगठनों के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी एवं भड़काऊ पोस्ट डालने का आरोप है। मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि जो सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर समाज में वैमनस्य फैलाने की कोशिश कर रहा है। उसके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। आम जनता से अपील है कि अफवाहों से बचें और कोई भी भड़काऊ या संदेहास्पद जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। एडीसीपी नीतू कात्यायन ने बताया कि सोशल मीडिया पर असामाजिक तत्वों द्वारा भ्रामक तथा समाज में विद्वेष फैलाकर कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वालों की खैर नहीं है। ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।