Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeउत्तर प्रदेशसुलझ गई महिला हत्याकांड की गुत्थी

सुलझ गई महिला हत्याकांड की गुत्थी

मामी ने चोरी करते पकड़ा तो भांजे ने बदला लेने के लिए उतार दिया मौत के घाट

मंडुवाडीह क्षेत्र के कन्दवा स्थित आनंद नगर कॉलोनी में पिछले दिनों अनीता पांडेय 46 वर्ष की हत्या का आरोपी भांजा अमित तिवारी उर्फ रोहित तिवारी निवासी  मानगो , जमशेदपुर झारखण्ड व स्थायी पता अरवल बिहार को मंडुवाडीह पुलिस ने गुरूवार को अखरी बाईपास  से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार पिछले 14 नवंबर को आनंद नगर कॉलोनी में बैंककर्मी देवचंद पांडेय की पहली पत्नी अनीता पांडेय की सिर पर डंडे से वार कर निर्मम हत्या कर दी गयी थी। देवचंद पांडेय द्वारा मानगो ,जमशेदपुर निवासी मृतका के भांजे अमित उर्फ रोहित तिवारी को नामजद करते हुए तहरीर दी।तहरीर के आधार पर मंडुवाडीह पुलिस ने अमित उर्फ रोहित तिवारी के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज सौरभ पांडेय, उपनिरीक्षक शुभेन्दु दीक्षित सहित अन्य पुलिसकर्मियों की टीम हत्यारोपी को पकड़ने में जुटी  हुई थी।