Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeउत्तर प्रदेशसदर क्षेत्राधिकारी ने लिया बैंकों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा का जायजा

सदर क्षेत्राधिकारी ने लिया बैंकों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा का जायजा

जौनपुर धारा,सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार में स्थित इंडियन बैंक और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर सदर क्षेत्राधिकारी रणधीर कुमार मिश्रा ने व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बैंकों, सर्राफा बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।

  • सघन चेकिंग और जन जागरूकता

निरीक्षण के दौरान सदर क्षेत्राधिकारी ने बैंक परिसर और आसपास संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की सघन जांच की। बैंक में मौजूद ग्राहकों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई। उन्होंने विशेष रूप से बुजुर्ग ग्राहकों से आग्रह किया कि वे 65 वर्ष से अधिक आयु होने पर धन निकासी के लिए परिवार के किसी सदस्य को साथ लाएं, अपरिचित व्यक्तियों से विड्रॉल फॉर्म न भरवाएं और सार्वजनिक रूप से पैसे न गिनें।

  • बैंक प्रबंधन और सुरक्षाकर्मियों को निर्देश

क्षेत्राधिकारी ने बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक कर आपातकालीन सुरक्षा उपकरणों, सीसीटीवी कैमरों और अलार्म सिस्टम की कार्यक्षमता की जांच की। उन्होंने सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों के रजिस्टर की भी पड़ताल की। बैंक प्रबंधकों को सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल पुलिस को सूचित करने के निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी ने बैंक में मौजूद ग्राहकों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उन्हें आश्वासन दिया कि किसी भी समस्या के निवारण के लिए पुलिस तत्पर है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे किसी भी असामान्य स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें।क्षेत्राधिकारी ने पुलिस कर्मियों को नियमित गश्त और सतर्कता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।