Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeदेशविधानसभा चुनावों के मद्देनजर एक अहम फैसला...

विधानसभा चुनावों के मद्देनजर एक अहम फैसला…

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में इस महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर एक अहम फैसला लिया है. आयोग ने मंगलवार को एक अधिसूचना जारी कर 7 नवंबर की सुबह 7 बजे से 30 नवंबर की शाम 6.30 बजे तक एग्जिट पोल को दिखाने, छापने और इसका प्रचार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है.

चुनाव आयोग ने इस संबंध में जारी आदेश में कहा है, उक्त धारा की उप-धारा (2) के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए 7 नवंबर 2023 (मंगलवार) को सुबह 7:00 बजे से 30 नवंबर 2023 (गुरुवार) को शाम 6:30 बजे के बीच की अवधि को अधिसूचित करता है. इस अवधि के दौरान प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक या डिजिटल मीडिया के जरिये एग्जिट पोल आयोजित करना या उन्हें प्रकाशित या प्रचारित करना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. चुनावी आयोग ने अपने नोटिफिकेशन में यह भी कहा है कि, अगर कोई भी व्यक्ति इस धारा के प्रावधानों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है, तो उसे दो साल तक की कैद या जुर्माना या दोनों से दंडित किया जा सकता है. बता दें कि 7 नवंबर को मिजोरम में विधानसभा की 40 सीटों के लिए मतदान है, तो वहीं छत्तीसगढ़ की 20 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान भी 7 नवंबर को ही होगा. इसके बाद छत्तीसगढ़ की बाकी बची 70 सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा. इसी के साथ 17 नवंबर को मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए मतदान होगा. राजस्थान विधानसभा के लिए 25 नवंबर को और तेलंगाना विधानसभा के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा. इसके बाद पांचों राज्यों के वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी. बता दें कि यह चुनाव काफी अहम होंगे. दरअसल, अगले साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव भी होने हैं. ऐसे में राजनीतिक एक्सपर्ट इस चुनाव को सत्ता का सेमीफाइनल भी मान रहे हैं.  वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक इन चुनावों में करीब 16 करोड़ मतदाता वोट देने के पात्र हैं.