Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में भिड़े दो छात्र गुट, 12वीं के स्टूडेंट ने अस्पताल में...

लखनऊ में भिड़े दो छात्र गुट, 12वीं के स्टूडेंट ने अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो छात्र गुटों के बीच मारपीट हो गई. इस दौरान एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. इस घटना में कुछ छात्रों को चोट भी आई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

जानकारी के अनुसार, लखनऊ पब्लिक स्कूल और रॉयल माउंट स्कूल के छात्र गुटों में स्कूल के बाद मारपीट हो गई. दोनों गुटों ने एक-दूसरे को बुरी तरह पीटा. इस मारपीट के दौरान 12वीं में पढ़ने वाला छात्र अंश बेहोश हो गया. तुरंत उसे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अंश ने दम तोड़ दिया. मृतक छात्र अंश लखनऊ पब्लिक स्कूल में 12वीं का छात्र था. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले का जायजा लिया. पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है, छात्र के शरीर पर कोई गंभीर चोट नहीं पाई गई है. ऐसे में उसकी मौत कैसे हुई, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है. इस मामले में तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.