Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeउत्तर प्रदेशरात में पेड़ पर चढ़ा युवक, पुलिस आई तो दी कूदने की...

रात में पेड़ पर चढ़ा युवक, पुलिस आई तो दी कूदने की धमकी

आगरा के सदर क्षेत्र में रोहता नहर चौराहे पर मंगलवार रात को एक युवक पीपल के पेड़ पर चढ़ गया। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंची तो युवक पेड़ के सबसे ऊपरी हिस्से पर पहुंच गया। पुलिस के नीचे उतरने की कहने पर कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुटने लगी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद ली। पेड़ पर चढ़े युवक को उतारने के लिए क्रेन को भी बुलाया गया। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद युवक को उतार लिया गया।

पुलिस ने बताया कि युवक जगदीश है। वह 40 साल का है। मध्य प्रदेश के सेवर का रहने वाला है। मंगलवार रात को वह रोहता नहर के पास घूम रहा था। रात आठ बजे वो एक पीपल के पेड़ पर चढ़ गया। कुछ लोगों ने उसे देखा तो नीचे आने के लिए कहा। मगर, वो तैयार नहीं हुआ। इस पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने युवक को नीचे आने के लिए कहा तो कूदने की धमकी देने लगा। इस पर पुलिसकर्मी उसे समझाने लगे। मगर, वो नीचे आने के लिए तैयार नहीं हुआ। कुछ ही देर में पीपल के पेड़ के सबसे ऊपर की टहनी पर पहुंच गया। पुलिस ने एक क्रेन को बुलाया। रस्सी की सहायता से एक युवक को पेड़ की तरफ ले जाया गया। वहीं पेड़ की टहनी पकड़कर भी दो लोग ऊपर की तरफ जाने लगे। इसी बीच जगदीश जिस टहनी पर बैठा था, वो टूट गई। वह नीचे की तरफ आ गया। गनीमत रही कि दूसरी टहनी पर अटक गया, जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से उसे रात 10:30 बजे पेड़ से नीचे उतार लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की। बुंदू कटरा चौकी प्रभारी का कहना था कि युवक के परिजन के बारे में पता किया जा रहा है। वह मजदूरी के लिए यहां आने की बात कह रहा है। हालांकि वह ठीक से जवाब नहीं दे पा रहा है। उसके परिजन आने पर सही जानकारी हो पाएगी।