Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeउत्तर प्रदेशयोगीराज में साइकिल भी नहीं है सुरक्षित : विधायक अतुल प्रधान

योगीराज में साइकिल भी नहीं है सुरक्षित : विधायक अतुल प्रधान

मेरठ. समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और विधायक अतुल प्रधान की साइकिल चोरी हो गई. मेरठ की सरधना सीट से विधायक अतुल प्रधान की मानें तो योगीराज में उनकी साईकिल भी सुरक्षित नहीं है. इतना ही नहीं साइकिल चोरी का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन वायरल वीडियो के बावजूद पिछले 20 घंटों में मेरठ पुलिस सपा विधायक की साइकिल नहीं ढूंढ पाई है. भले ही इस बार विधानसभा चुनाव में सपा की साइकिल का टायर पंचर हो गया, और उत्तर प्रदेश में योगीराज कायम रहा. लेकिन विपक्ष में बैठी सपा लगातार सरकार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर घेरती नजर आ रही है. हालांकि कानून-व्यवस्था की स्थिति सुधरी है यह आंकड़े बताते हैं. बात करें अगर मेरठ की तो सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान थाना क्षेत्र में रहते हैं.उनका बेटा आदित्य साइकिल लेकर स्टेशनरी की दुकान पर सामान लेने के लिए गया था. लेकिन इसी दौरान उसकी साइकिल चोरी हो गई. साइकिल चोरी का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके बाद ‘सपा की साइकिल चोरी’ टैग लाइन के साथ वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है.

सपा विधायक ने उठाए सवाल
वहीं सपा विधायक की माने तो उत्तर प्रदेश में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं. बात करें अगर पश्चिम उत्तर प्रदेश की तो अतुल प्रधान पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं. उनकी मानें तो आंकड़ों को छुपाने का काम करती है. उनकी साइकिल चोरी हुई है और पुलिस सूचना के बावजूद अब तक उसे बरामद नहीं कर पाई है.