Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, ट्रैफिक दरोगा की इंसानियत ने जीता लोगों का दिल

जेसीज चौराहे पर सड़क हादसे में घायल डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक दरोगा ने गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है।

E-paper 09-06-2026

Homeउत्तर प्रदेशमैरिज हाल में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए चार युगल

मैरिज हाल में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए चार युगल

गोरखपुर जिले के कुसम्ही स्थित एक मैरिज हाल से मंगलवार दोपहर खोराबार पुलिस ने चार युगल को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। सभी को थाने लाकर पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि युगल एक-दूसरे के परिचित हैं। इसके बाद युवतियों के परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया। युवकों से पूछताछ जारी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को कुसम्ही के एक मैरिज हाल में अनैतिक कार्य होने की सूचना मिली थी। मंगलवार को बाइक से युवक और युवती पहुंचे थे। अधिकारियों के निर्देश पर सीओ कोतवाली रत्नेश्वर सिंह स्थानीय थाने की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। कमरे की तलाशी लेने पर चार युगल मिले। इनका नाम, रजिस्टर में दर्ज था।

पूछताछ करने के बाद पता चला कि आपस में मित्र हैं। सभी को खोराबार थाने लाया गया। थाने पहुंचे माता-पिता के साथ युवतियों को घर भेज दिया गया। करीब 10 दिन पहले भी खोराबार थाना पुलिस ने मैरि

गोरखपुर जिले के कुसम्ही स्थित एक मैरिज हाल से मंगलवार दोपहर खोराबार पुलिस ने चार युगल को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। सभी को थाने लाकर पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि युगल एक-दूसरे के परिचित हैं। इसके बाद युवतियों के परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया। युवकों से पूछताछ जारी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को कुसम्ही के एक मैरिज हाल में अनैतिक कार्य होने की सूचना मिली थी। मंगलवार को बाइक से युवक और युवती पहुंचे थे। अधिकारियों के निर्देश पर सीओ कोतवाली रत्नेश्वर सिंह स्थानीय थाने की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। कमरे की तलाशी लेने पर चार युगल मिले। इनका नाम, रजिस्टर में दर्ज था। पूछताछ करने के बाद पता चला कि आपस में मित्र हैं। सभी को खोराबार थाने लाया गया। थाने पहुंचे माता-पिता के साथ युवतियों को घर भेज दिया गया। करीब 10 दिन पहले भी खोराबार थाना पुलिस ने मैरिज हाल में पहुंची थी।